फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू नदी में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। ब्रह्मचारी बाबा कुटि के सामने सोमवार की दोपहर में अपने दोस्त के साथ नहाने गया किशोर सरयू नदी में डूब गया। उसे डूबता देखकर दोस्त ने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसपर गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर (छूतीधर) निवासी शुधांशु राय (15) पुत्र स्व. छोटक राय सोमवार को दोपहर के समय 12 बजे मित्र दिव्यांशु राय पुत्र रमाकांत राय के साथ ब्रह्मचारी बाबा कुटि के सामने सरयू नदी में नहाने गया था। नहाते समय दिव्यांशु डूबने लगा। मित्र को डूबता देख सुधांशु उसे बचाने लगा, दिव्यांशु तो बच गया सुधांशु गहरे पानी में चला गया।
किशोर के डूबने की खबर सुनकर ग्रामीण व परिजन घाट पर पहुंचे और नाव लेकर इधर-उधर खोजबीन में जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घटना के संबंध में दोहरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दो किशोर नदी में नहाने गए थे। खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें