फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो बाइक की टक्कर में हाईस्कूल के छात्र की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी/कोपागंज। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल बाजार में बुधवार दोपहर 1:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोपागंज के नौसेमर निवासी रजनीश (17) और हकीमपुरा निवासी प्रणेश्वर त्रिपाठी (17) बुधवार को बाइक से दोस्त से मिलने घोसी जा रहे थे। अभी पिढ़वल बाजार के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे घोसी के मानिकपुर जमीन हाजीपुर निवासी पंकज राजभर (21) की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी घोसी भेजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने प्रणेश्वर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्र बापू इंटर कॉलेज में 10 वीं का छात्र था। दो भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें