मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल कंपार्टमेन्ट, इंप्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। हाईस्कूल कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर 2020 को पहली पाली पूर्वाह्न आठ बजे से 11.15 बजे तक होगा। इंटरमीडिएट इंप्रूवमेन्ट परीक्षा तीन अक्तूबर को अपराह्न दो बजे से 5.15 बजे तक होगी।
बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए तालीमुद्दीन इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 29, 30 सितंबर 2020 को संपन्न होगी। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक के लिए तालीमुद्दीन इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र, भूगोल के लिए जीवन राम इंटर कॉलेज, तथा गृह विज्ञान का सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कालेज निर्धारित किया गया है।