वलीदपुर। पंचायत चुनाव को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और एसडीएम रामभवन तिवारी ने रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के बारा गांव में चौपाल लगाई।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने प्रत्याशियों, किसानों, प्रबुद्ध ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी व्यवधान पैदा न हो। चुनाव में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस की मदद करें। चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । कोई भी प्रत्याशी किसी भी मतदाता को अपने पक्ष में वोट देने के लिए डराता धमकाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक शामिल रहे।