फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों और पड़ोसियों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन कर बताया कि कोपागंज में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के परिवारीजन के साथ 43 पड़ोसियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हॉट स्पॉट के रुप में चिन्ह्ति कोपागंज को 28 दिनों तक सील रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज से बुधवार को शाम तक 553 छात्र छात्राएं आ चुकें हैैं, जिले की सीमा पर सभी छात्रों की स्क्रिनिंग कराई गई। इसके बाद सभी को बसों के माध्यम से घर छोड़ा गया। सभी का होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई है। डीएम ने कहाकि जिला और महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ यदि किसी प्रकार का कोई दुर्व्यहार या सुनवाई नहीं होती है, तो मरीज या उसके अटेंडेंट तत्काल मुझसे या फिर सीएमओ को संपर्क करें। जरूरत पड़ने पर वाट्सप पर मैसेज डाल सकते हैं। डीएम ने कहा कि जिले के सभी प्राइवेट डाक्टरों से उनके नंबर पर संपर्क कर लोग अपना उपचार करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने जिले के सभी डाक्टरों का नंबर जारी किया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिलेवासियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को दूर करने तथा कोरोना संक्रमण संबंधी महामारी को रोकने में सहयोग के लिए नर्सिंग हाल संचालकों के संग बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह साढे दस बजे से आयोजित होने वाली बैठक में डीएम ने सभी नर्सिंग होम संचालकों को भाग लेने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें