फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए बनेगा हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। समाधान और परीक्षा तनाव कम करने के उद्देश्य से शीघ्र ही विशेष हेल्प डेस्क शुरू किया जाएगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा में 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान और परीक्षा तनाव कम करने के लिए विशेष हेल्प डेस्क जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर छात्र अपनी शंकाएं दर्ज करा सकेंगे। हेल्प डेस्क पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक तैनात रहेंगे, जो छात्रों को पाठ्यक्रम की जानकारी, प्रश्नपत्र के पैटर्न, अंक विभाजन, उत्तर लिखने की तकनीक और समय प्रबंधन से जुड़े जरूरी सुझाव देंगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थी सीधे विशेषज्ञों से संपर्क कर अपनी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर का कहना है कि परीक्षा से पहले सही रणनीति और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी होती है।
हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को सीमित समय में बेहतर तैयारी के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की छोटी से छोटी शंका भी परीक्षा से पहले दूर हो जाए ताकि वे बिना मानसिक दबाव के परीक्षा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें