फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक रोकी एनएच की रफ्तार

Thu, 03 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 दबंगों की दबंगई और पुलिस की उदासीनता से क्षुब्ध लारपुर गांव के लोगों ने बुधवार को टड़ियांव गांव के पास तीन घंटे तक नेशनल हाइवे गोरखपुर-वाराणसी की रफ्तार रोक दी। चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वोट नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन


24 घंटे में हमला करने वालों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया। प्रकरण घोसी ब्लाक और कोपागंज थाना क्षेत्र के लारपुर गांव का है।


ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को गांव में हुए मतदान में अपने पक्ष में वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीट दिया था। पीड़ित लारपुर निवासी राम विजय पाल ने बताया कि वह पूर्व प्रधान और गांव के ही एक आदमी के साथ हमला करने वालों के विरुद्ध तहरीर देने गया तो पुलिस ने उन्हें चुनाव में व्यस्त होने की बात कह कर लौटा दिया।

 उधर तहरीर की बात जानकर गुस्साए दबंगों ने बुधवार को पूर्व प्रधान अशोक राजभर और उनके साथी प्रदीप राजभर को भी निशाना बनाया और बुधवार को प्रदीप राजभर के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दबंगों ने उन्हें, उनके दो बेटों अजय, विवेक और बेटी अंजू को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


 दबंगों की पिटाई से राम विजय सहित छह लोग घायल हो गए। जिसमें बेटी अंजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 14 हमलारोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर लिया। दबंगों की इस पिटाई से नाराज लारपुर गांव के सैकड़ों महिला और पुरुष बुधवार को साढ़े सात बजे सुबह ही टड़ियावं गांव के पास पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नेशलन हाइवे जाम कर दिया।

चक्काजाम की वजह से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलने के बाद साढ़े दस बजे दिन में जाम स्थल पर कोपागंज, हलधरपुर और दोहरीघाट के थानों के थानाध्यक्ष और घोसी कोतवाल पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने हमलारोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर करने करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया और आवागमन शुरू हो सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम सूरत यादव का कहना है कि हमलारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें