दोहरीघाट। गोरखपुर जिले के सीमावर्ती बड़हलगंज क्षेत्र के पटनाघाट चौराहा के पास बड़े वाहनों के आवागमन के कारण लग रहे जाम का असर स्थानीय कसबे में भी दिखाई दिया। शुक्रवार को सरयू नदी के पुल से लेकर आजमगढ़ मोड़ तक भारी जाम लग गया। घंटों यात्री वाहनों में बैठे रहे। जाम चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे अर्धसैनिक बलों के दर्जनों वाहन भी फंसे रहे। पुलिस के साथ इन्होंने जाम खुलवाया तब लोगों को राहत मिली। घंटों लगे रहे भारी जाम से कस्बे की मुख्य बाजार की सड़कों से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। सरयू नदी के पुल से लेकर आजमगढ़ रोड,बस स्टैंड,चौहान चौक,धनौली मोड़ सहित आदि जगहों पर लगे जाम से पैदल यात्रा करना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों का कहना है कि जाम की समस्या ज्यादा फुटपाथ परअतिक्रमण कर लेने,आड़े तिरछे वाहन करने,बड़े व भारी वाहनों का मुख्य बाजारो में प्रवेश से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है।जिससे लोग पैदल भी नहीं निकल पाते हैं।बड़े वाहनों का प्रवेश पटरी पर अतिक्रमण किये अतिक्रमणकारी दुकानदार व आड़े तिरछे खड़े वाहन नगर की यातायात की व्यवस्था को बदतर कर रहे हैं।