फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत

विज्ञापन
नगर में बुधवार को कुछ इस तरह हुई झमाझम बारिश।संवाद
विज्ञापन
मऊ। शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार दोपहर बाद कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। बारिश रुक-रुक कर हुई। बुधवार सुबह से बादल छाए रहे।
विज्ञापन

तेज धूप और उमस से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। 20 मिनट तक बारिश होती रही। इसके बाद कुछ देर के बाद फिर 10 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए राहगीर शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते दिखे। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। आद्रर्ता 89 प्रतिशत रही। पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश से शहर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। बढुआगोदाम : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मेें कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। कुछ देर की बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें