फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जिस बेटे के सरकारी नौकरी पाने...', परिवार परामर्श में आई भावुक करने देने वाली शिकायत; टीम ने किया ये काम

Sun, 08 Feb 2026 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: यूपी के मऊ जिले में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में कई शिकायतें आईं। सुनने के बाद अफसरों ने परिवार को समझाया भी और कई मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र में शिकायतें सुनते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: मेरे तीन बेटे, इसमें दो बेरोजगार, एक ने जैसे सरकारी नौकरी पाया तो मैं खुशी से समाया नहीं था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी मेरा बेटा जो मेरी हर बात को पत्थर की लकीर समझता तो वो अब अपनी पत्नी के अनुसार चलता है।

विज्ञापन


यह गुहार लगाते हुए परिवार परामर्श की बैठक में एक बुजुर्ग ने कही। आगे कहा कि पहले बेटे ने बीवी को प्रयागराज में साथ रखने को लेकर बवाल किया और अब घर में ही अलग रहकर इसकी पत्नी मेरे साथ जबान लड़ाती है तथा सास को गंदी गाली देती है।

इससे पहले वृद्ध की बहु ने अपने सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जहां रविवार को सदस्यों के सामने बुजुर्ग ने दूसरा सच सामने लाया। ब्यूरो ने महिला को सख्त निर्देश दिया के आज के बाद कोई बवाल घर में न हो, साथ ही बुर्जुग को भी समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनी शिकायत

इसी तरह एक मामला में महज एक साल पहले  प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने वाले जोड़ों के एक दूसरे से अलग रहने की पेशकश रखी।महिला ने पति पर पहले जैसे व्यवहार न रखने का आरोप लगाया तो युवक ने महिला को सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने का आरोप लगाया। इससे पहले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली इस बैठक में  41 मामलो का निस्तारण किया गया। 

इसमें चार दंपतियों ने आपसी गिले शिकवे को भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि दो मामलों में। प्राथमिकी दर्ज करने निर्णय लिया गया। वहीं पांच मामले को बंद कर 31 मामलों में 22 फरवरी का डेट दिया गया। बैठक में पदाधिकारी अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद के साथ महिला उप निरीक्षक समरजीत यादव, आरक्षी पूनम पाल शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें