फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान सेवन की वजह से होने लगी हैं हृदय से जुड़ी बीमारियां

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर नो स्मोकिंग डे जागरुकता के दौरान हस्ताक्षर अभियान में मौजूद सीएमओ और अन्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। इसमें हस्ताक्षर अभियान चला कर धूम्रपान न करने को लेकर लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धूम्रपान से हृदय से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। इनसे बचा जाना बेहद जरूरी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल डॉ. बीके यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्मोकिंग की बुरी आदतों से छुटकारा दिलाना है। तंबाकू या सिगरेट एक हानिकारक पदार्थ होता है, जिसके सेवन से हृदय से जुड़ी बीमारियां होती हैं। जिला परमर्शदाता तंबाकू नियंत्रण डॉ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना पड़ेगा। इस दौरान चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने हस्ताक्षर कर धूम्रपान से दूर रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव काउंसलर, सोशल वर्कर लक्ष्मी कांत दुबे, काउंसलर जागृति सिंह, दुर्गा एनसीडी, अजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें