फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में किया गया लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अमृत महोत्सव के दौरान लगे स्वास्थ्य मेला के स्टालों का नि - फोटो : MAU
विज्ञापन
रतनपुरा। आजादी के अमृत महोत्सव पर ब्लॉक स्तरीय आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। शुभारंभ घोसी के पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने किया। मेले में सभी विभागों का स्टाल लगे थे। इस दौरान जहां लोगों ने अपने सेहत की जांच कराई तो वहीं पूर्व विधायक ने युवाओं को खेल के सामान बांटे। मेले में सैकड़ों लोगों ने आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक के डॉक्टरों से जांच करा कर फ्री दवाई लिया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने आंख की भी जांच कराई। नेत्र परीक्षण अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 24 लोगों कीबमोतियाबिंद की जांच की गई। जिनका जल्द ही निशुल्क आपरेशन कराया जाएगा। पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में एक ही छत के नीचे जनता को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। पृथ्वी दिवस पर प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं के गीतों ने लोगों के दिलों को छू लिया। मेले में समाज कल्याण विभाग,बाल विकास परियोजना,प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे जहां लोगों को जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान बीडीओ दिवाकर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हंसराज सोनी, विपिन शर्मा, एडीओ एजी मुन्नी लाल पाल, अंजनी कुमार सिंह, एडीओ पंचायत रविंद्र नाथ यादव सहित डॉ. सुशील राय, डॉ.फैयाज अहमद ,डॉ. भैरव पांडेय, डॉ.जीसी शर्मा, डॉ. निर्मला चौहान, ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें