फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बारिश के मौसम में जिले में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में 10 तथा सीएचसी में छह-छह बेड सुरक्षित किए गए हैं। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को देखते हुए शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में जलजमाव वाले स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही घर-घर जाकर जागरुक करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। इसके साथ ही शहरी इलाकों में 18 डोमस्टिक ब्रीडर चेकर तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सार्वजनिक नालियों में रासायनिक दवा का छिड़काव करने के लिए सीएचसी तथा ब्लाक मुख्यालयों पर एडीओ पंचायत को दवा उपलब्ध करा दी गई है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मानसून की शुरुआत से हवा में नमी बढ़ जाती है। नालियों, बगीचों व छतों पर पानी के जमाव से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर पनपने लगते हैं। इससे बचाव के लिए पानी के स्रोतों को ढककर रखने की जरूरत है। भोजन व अन्य खाने-पीने की चीजों को बारिश में खुला न छोड़ें। गंदे पानी में दवा व काले तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे मच्छर का लारवा पैदा होने से पहले ही नष्ट हो जाए। जिला मलेरिया अधिकारी बेबी यादव ने बताया कि विभाग अलर्ट है और अपनी तैयारी पूरी रखे है। बुखार, खांसी, बदन टूटना, दर्द, गले में खराश, आवाज में परिवर्तन, सिर दर्द, चमड़ी पर दाने होने की शिकायत हो रही है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से जाकर संपर्क करें। खुद अपनी मर्जी से किसी दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही दवा लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें