फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन में अपलोड हो सकेंगी किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध सरकारी विद्यालयों के बच्चे अब स्मार्ट फोन पर सभी विषयों की किताबें अपलोड हो सकेंगे। विभाग ने सभी विषयों के किताबों का क्यूआर कोड जारी कर दीक्षा एप पर डाल दिया है। ऐसे में संबंधित विषयों का पूरा पाठ्यक्रम लोड किया जा सकेगा। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय, 94 सहायता प्राप्त, 56 समाज कल्याण के विद्यालय के लगभग 1.80 लाख बच्चों को निशुल्क किबाबें दी जानी हैं। अब तक जिले में कुल 2.22 लाख से अधिक किताबें आ चुकी हैं। हालांकि अभी सभी विषयों की किताबें नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई करने के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। शासन ने जो किताबें भेजी हैं, उस पर क्यूआर कोड डाला गया है। उसे विभागीय एप में डालकर पूरा पाठ्यक्रम डाउनलोड किया जा सकेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग ने पाठ्यपुस्तकों पर क्यूआर कोड दिया है। दीक्षा एप के माध्यम से कोड को स्कैन करके पाठ्यक्रम को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें