फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्वास्थ्य विभाग में कोई घोटाला नहीं'

Thu, 15 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
कुशमौर स्थित एनबीएआईएम सभागार में पत्रकारों से बात करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कोई घोटाला नहीं हुुआ है, लेकिन अगर कोई शिकायत लेकर आएगा तो उसकी जांच कराई जाएगी। एनबीआइएएम के गेस्ट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने न केवल चुनावी घोषणा को पूरा किया बल्कि हर जिले में विकास का कार्य किया है। बोले हर वर्ग के लिए इस सरकार ने योजना             लागू की।
विज्ञापन



उन्होंने मोदी पर निशाना साधा, बोले मोदी झूठा वादा करके जनता के बदौलत सत्ता हासिल करने में कामयाब हुए। ुचुनाव के दौरान सभी के खाते में 15-15 लाख रुपया भेजने को कहा था, लेकिन उस रुपये आजतक पता नहीं चला। बोले मोदी ने कहा था कि सरहद की जमीन को मुक्त कराएंगे। लेकिन उनके कार्यकाल में सरहद पर दुश्मनों का कब्जा और बढ़ गया है। नोटबंदी पर संसद में बहस होनी चाहिए।  


जबकि सपा ने वादा पूरा करने के साथ योजनाओं को लागू कर जरूरतमंद को रुपया देने का काम किया। उन्होंने बसपा को भ्रष्ट्राचार में लिप्त पार्टी बताया। बोले पत्थर की मूर्ति और पार्क से ही इसका सरोकार रखती है। बाहुबलियों के भरोसे चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जनता इसको तय करेंगी, कि उसे किसका चेहरा पसंद है। पारिवारिक विवाद को उन्होंने कहा कि सपा में हर किसी को अपनी बात कहने की छूट है। जबकि अन्य दलों में ऐसा नहीं है। अब कोई इसे किस रूप में लेता है, हम या पार्टी क्या कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें