फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान, 96 किशोरियों का किया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया। तहसील क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-15 साल की उम्र के किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी फतेहपुर मंडाव प्रभारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने इस अभियान की शुरुआत की। इसके पीएचसी मधुबन, नेमडाड़, दुबारी, सुग्गी चौरी सहित सभी केंद्रों पर यह अभियान चला। इस दौरान कुल 96 किशोरियों का वैक्सीनेशन हुआ। सीएचसी फतेहपुर मंडाव प्रभारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन, ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से बचाव का एक सुरक्षित टीका है। यह वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, वल्वर व वैजाइनल कैंसर और पुरुषों में लिंग के कैंसर का मुख्य कारण बनता है। यह टीका युवावस्था और यौन सक्रिय होने से पहले लगवाने पर सबसे अधिक प्रभावी होता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-15 साल आयु वर्ग के किशोरियों को यह वैक्सीन लगाया गया। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। दूसरी तरफ सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का भी आयोजन किया गया। जहां मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गई। पीएचसी मधुबन पर तैनात डॉ. मारकंडे यादव ने बताया कि जन आरोग्य मेला में आने वाले अधिकतर मरीज सामान्य मौसमी बीमारियों से ग्रसित आए। मरीजों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने एवं नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत की गई। इस दौरान कुल 176 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें