चिरैयाकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में मरीज
नगर के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 1442 लोगों की जांच हुई। 28 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसीएमओ डाॅ. आरएन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में चिरैयाकोट में सबसे अधिक 183 मरीज तो वहीं सुग्गीचौरी में 73, मझवारा में 55, खुरहट में 65 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में 688 पुरुष, 634 महिला और 120 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य मेले में मरीजों के रक्त की जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सभी का उपचार किया। साथ ही किशोर और किशोरियों को सफाई के बारे में बताया गया। संवाद