फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गंदगी मुक्त हो स्वास्थ्य केंद्र, आप कार्यकर्ताओं ने सीएचसी कैंपस में चलाया सफाई अभियान

Sun, 15 Jun 2025 06:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और संदेश देने का काम किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था सफाई से युक्त हो। जानकारी के अनुसार तमाम प्रयासों के बावजूद परदहां सीएचसी कैंपस में अव्यवस्था है।
 
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व मेें कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां कैंपस में साफ सफाई किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनता के लिए सेवा और संघर्ष करना ही आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है। स्वास्थ्य केंद्रों पर गंदगी नहीं रहने दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए हर कदम उठाया जाएगा। अगर सफाईकर्मी नहीं होंगे तो हमलोग मिलकर सफाई करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर गंदगी नहीं होने दिया जाएगा। सामुदायिक शौचालय की स्थिति भी बहुत ख़राब है। साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर ऋषिकेश, अवधेश मौर्या, महेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें