फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मीटर में फॉल्ट से स्वास्थ्य केंद्र की दो दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
मझवारा दरियाबाद स्वास्थ्य केंद्र में खराब मीटर।संवाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र मझवारा दरियाबाद में मीटर में फॉल्ट होने से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं होने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली न होने से हालात और भी गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन

तीस बेड के स्वास्थ्य केंद्र पर दो चिकित्सक डॉ. सारिक कादिर अंसारी और डॉ. संगीता चौहान की तैनाती है, जबकि एक फार्मासिस्ट अरुण राय तैनात हैं। स्वास्थ्यकर्मियों और तीन भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि बिजली आपूर्ति नहीं होने से सभी उपकरण पूरी तरह बंद पड़े हैं।
परिसर में हैंडपंप नहीं होने से मरीजों को बाहर से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने बताया कि पंखे व कूलर बंद होने के कारण बैठना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार बिजली न होने से आवश्यक उपकरणों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे इलाज व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक वर्ष पूर्व बिजली का मीटर लगाया गया था, लेकिन आज तक कोई बिल जारी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए और बिल से संबंधित समस्या का समाधान किया जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

मीटर में फॉल्ट होने से बीते दो दिनों से स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। फॉल्ट होने के तुरंत बाद बिजली निगम के संबंधित कर्मियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं होने से मरीज भी परेशान हैं और स्वास्थ्य केंद्र का पूरा काम प्रभावित हो रहा है। -डॉ. सारिक कादिर अंसारी, प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें