फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, धरना देने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की तहरीर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पहले पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती रही, लेकिन जब पीड़िता ने धरना दिया तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी युवक युवती को 16 दिनों तक लेकर घूमता रहा। परिवार के दबाव बनाने पर 25 मार्च को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में छोड़कर फरार हो गया। युवती के डीएम कार्यालय पर लगातार धरना देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार वर्ष 2016-17 में एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई के दौरान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद निवासी गुड्डू चौहान से मुलाकात हुई थी। उसके बाद से वो घर आने जाने लगा। शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने पर शादी का प्रस्ताव रखा अधार कार्ड, पैन कार्ड एवं शैक्षणिक योग्यता की मूलप्रति मांगकर दीवानी कचहरी बुलाया। उसके साथ फोटो खिंचावाया और सादा स्टैंप पेपर व सादा पेपर पर हस्ताक्षर करवाया। बीते 10 मार्च को गुड़्डू ने कहा कि शादी का प्रस्ताव कोर्ट में पेश कर दिया हूं कुछ दिन बाद सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। 10 मार्च को साथ ट्रेन से मुंबई लेकर गया। इस दौरान रोज दुष्कर्म करता रहा। उसके परिवार वालों ने गुड्डू को घर बुलवा लिए। 25 मार्च को मुंबई से वाराणसी आए उसी दिन होली था। वाराणसी स्टेशन पर वो सामान खरीदने के उतरा और वापस नहीं लौटा। काफी देर बाद भी नहीं लौटा तो पुलिस की सहायता से किसी तरह वो मऊ पहुंची और उसके घर मीरपुर रहीमाबाद गई। वहां उसकी मां ने एक कमरे में बंद करके बुरी तरह मारा पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें