फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार राय स्थाई लोक अदालत के सदस्य नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की संस्तुति पर जिले में स्थाई लोक अदालत के सदस्यों की नियुक्ति की है। जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद के सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार राय और आजमगढ़ जनपद के अधिवक्ता अभिषेक कुमार गौरव को स्थाई लोक अदालत में सदस्य नियुक्त किया गया है । हरिद्वार राय को स्थाई लोक अदालत का सदस्य नियुक्त किए जाने पर जिले के अधिवक्ताओं ,पत्रकारों और संभ्रांत लोगों ने उन्हें बधाई दी है । इस दौरान राजेंद्र राय अजय यती, लालजी पांडेय, रामकृत यादव, विनोद कुमार सिंह , हरिनंद चौहान, अखिलेश राय, गोपाल नरायन राय, विजय नरायन राय, सदानंद राय , नागेंद्र राय, राकेश मिश्रा , दारोगा सिंह, दिनेश्वर राय, मनोज कुमार पांडेय आदि अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें