फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया रिश्तेदारी में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के भगतपुरा निवासी महिला की शनिवार को देवरिया जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ देवरिया में अपने रिश्तेदारी में जा रही थी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के भगतपुरा निवासी राजकुमार मौर्य पुत्र सदाशिव मौर्य शनिवार को अपनी मां शनिचरी देवी (50) को लेकर देवरिया जिले में अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वह बरठा चौराहा के पास पहुंचा था कि तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में शनिचरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें