फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सपा के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने राज्य सरकार पर आरोप लगया कि सत्ता के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। एसपी की रिपोर्ट को दरकिनार करके जिला प्रशासन दलालों की सलाह पर दमनात्मक कार्रवाई कर रहा है। जाति धर्म विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कानून का अनादर कर बिना नोटिस दिए लोगों के मकान जमींदोज कर दिए जा रहे हैं। राजीव राय ने सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले अफसरों को सुधर जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। सपा सरकार बनने पर ऐसा करने वाले अफसरों को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव राय बुधवार को पालिका कम्युनिटी हाल में पत्रकारों से मुखातिब थे। प्रदेश सरकार पर हमलावर राजीव राय ने कहा कि प्रदेश के सीएम गुंडों की भाषा बोलते हैं, ऐसा एक प्रदेश के मुुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि योगी को न्यायालय ने जब तक क्लीन चिट नहीं दी है तब तक वे स्वयं कई मुकदमों के आरोपी हैं। कहा कि सपा के जिला उपाध्यक्ष हजारी सिंह, पेरिस प्लाजा के मालिक ईशा खान तथा स्कूल प्रबंधक हाफिज सरफराज कभी मुख्तार के समर्थक नहीं रहे।
कहा कि हजारी सिंह के बारे में तत्कालीन एसपी ने क्लीन चिट दी थी। लेकिन एसपी की उस रिपोर्ट की अनदेखी करके कुछ दलालों की सलाह पर उन्हें मुख्तार का करीबी बताकर उनका मकान तोड़ दिया गया। इसी प्रकार ईशा का व्यवसायिक प्रतिष्ठान और हाफिज सरफराज का स्कूूल बिना लीगल नोटिस दिए रविवार को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देता हूं कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न करें और कानून के अनुसार प्रशासन चलाएं, अन्यथा सपा सरकार आने पर उन्हें जरूर खोज लिया जाएगा। कहा कि अगर प्रशासन उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से बाज नहीं आया तो सपा जन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कहा कि धान खरीद केंद्र पर किसानों के धान नहीं खरीदे जा रहे हैं। लाचार किसानों को बिचौलियों के हाथों 1200 से 1300 रुपये क्विंटल धान बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुुन्ना और पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें