मजदूर दिवस पर नगर में वामपंथी मोर्चा की ओर से जुलूस निकाला गया। अमर उजाला
- फोटो : mau
विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों की तरफ से मजदूर दिवस मनाया गया। जिला श्रमिक समन्वय समिति मऊ केे तत्वावधान में नगर स्थित सहादतपुरा हाइडिल कालोनी के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने संबोधित किया। एटक के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य व जिला मंत्री सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि निजीकरण एवं वैश्वीकरण के तेजी से बढ़ते प्रभाव में ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमले तेज हो रहे हैं। उद्योगों में ट्रेड यूनियन मुक्त वातावरण बनाने, सामाजिक सुरक्षा के तकाजो को शिथिल करने, 12 मासिक कामों के लिए सरकारी क्षेत्र तक में ठेका, आकस्मिक तथा अस्थाई रोजगार को बढ़ावा देेने की प्रक्रिया आम होती जा रही है। बुनियादी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग में सरकार लगातार अपनी हिस्सेदारी घटा कर उसके निजीकरण का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
आधुनिक उद्योगों तक में न्यूनतम वेतन, निर्धारित कार्य दिवस प्रश्न सेवा असुरक्षा के चलते गुम हो गए हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री रामसोच यादव ने कहा कि हमें एक जुट होना ही होगा, लड़ना ही होगा। साथ ही जुल्म एवं अन्याय के खिलाफ अपने हक के लिए आवाज उठानी होगी। सभा को विनोद कुमार राय, रामजीत सिंह, रजनीश, रमन पांडेय, जयप्रकाश राय, वीरेंद्र कुुमार, बसंत कुमार आदि ने संबोधित किया। घोसी संवाददाता के अनुसार शुगर वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया सीटू के तत्वावधान में मंगलवार को मजदूर दिवस के अवसर पर किसान सहकारी चीनी मिल पर एक सभा जमानत अब्बास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें शिकागो के शहीदों की याद में झंडारोहण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शासक वर्ग के जुल्मों सितम की परवाह किये बगैर शिकागों में अमरीकी शासन के विरुद्ध लड़ाई लड़ कर एकता के बल पर जीत हासिल किया। इस मौके पर जमानत अब्बास, राणा प्रताप सिंह, लक्ष्मण मिश्र्र, गणेश सिंह, पलकधारी चौरसिया, चंद्रजीत राजभर, सूर्यनाथ प्रसाद, केसी पाठक आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।