फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमान के महामंत्रों का हुआ सामूहिक जप, फिर किया श्री सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
नगर के फातिमा तिराहा ​स्थित माँ मनोकामना मंदिर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल लोग। स्रोत- स् - फोटो : ​भिवानी के रेलवे जंक्शन पर छाया स्मॉग।
विज्ञापन
मऊ। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को नगर के फातिमा चौक स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर परिसर में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी महाराज के महामंत्रों के सामूहिक जप से हुई।
विज्ञापन

साथ ही संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ ने पूरे प्रांगण को अध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पाठ के दौरान सूरज सिंह और सुनील चौबे ने सुंदरकांड का पाठ कर पूरे वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही हनुमान जी के अद्भुत पराक्रम, शौर्य, सेवाभाव और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वीर रस में जीवंत वर्णन किया गया।
अजय मिश्र ने हनुमान जन्मोत्सव से जुड़ी दो जन्म दिवसों की मान्यताओं और आध्यात्मिक महत्व को समझाया।
इस अवसर पर चंद्रशेखर अग्रवाल, डॉ. राम गोपाल गुप्त, राम दुलारे चौहान, ऋषिकेश पांडेय, रिंकू मिश्रा, अजय गुप्ता, मनोज तिवारी, अखिलेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें