फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी ने फूंकी लंका, दर्शकों के जयकारे से गूंज उठा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। राष्ट्रीय रामलीला समिति की तरफ से तहसील क्षेत्र के दरगाह गांव चल रही रामलीला मेें लंका दहन का मंचन किया गया। हनुमान जी के लंका दहन करते ही जयश्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। रामलीला में भगवान श्रीराम के आदेश माता सीता की खोज में लंका पहुंचे। हनुमान जी ने वहां खूब उत्पात मचाया और अपने स्वभाव के अनुरूप एक एक चीजों को तहस नहस करना शुरू कर दिया । जिससे क्रोधित रावण द्वारा हनुमान जी के पूंछ में आग लगवा दिया गया।
विज्ञापन

मगर रावण का यह आदेश खुद उसे ही भारी पड़ गया और उसी आग के सहारे हनुमान जी ने रावण के साम्राज्य को एक-एक कर जलाना शुरू कर दिया और इस प्रकार सोने से सुसज्जित रावण की लंका धु धु कर जल उठी। यह दृश्य देख रामलीला स्थल पर उपस्थित एक एक व्यक्ति रोमांचित हो उठा। हनुमान की भूमिका में हीरा लाल यादव के अभिनय ने खूब तालियां बटोरी और इस किरदार को जीवंत कर दिया। इस मौके पर राज कुमार भारद्वाज, बेचू मद्धेशिया, विनीत प्रजापति, श्रीकृष्ण मद्देशिया, तेज प्रताप, रामाश्रय, राम भवन, कमलेश आदि कलाकारों ने भी अपने अभिनय की अच्छी छाप छोड़ी । इस अवसर पर अरुण कुमार गुप्त, ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्त, सुनील मौर्य, हीरा लाल यादव, नितिन गुप्त उर्फ़ टोनी, सतीश गुप्त , पिन्टू यादव, रिंकू मद्धेशिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें