मृतक अजीत कुमार राय। फाइल फोटो
- फोटो : MAU
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुढहनी गांव निवासी युवक के पंजाब के लुधियाना में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के परिजन इस खबर पर बिलखने लगे। कुढहनी गांव अजीत कुमार राय 40 पंजाब के लुधियाना में अपने परिवार के साथ बीते 15 सालों से रहकर एक कंपनी में काम करता है। शनिवार को अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मृतक की पत्नी सविता ने गांव में रह रहे मृतक के बड़े भाई कृपाशंकर तथा उसकी मां बदामी देवी को फोन पर दी। संवाद