मऊ। लाकडाउन के दौरान गैैर प्रदेश में फंसे लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तत्परता से मदद की जा रही है।
ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा के देखरेख में डािस्ट्रीक ई-गर्वनेन्स टीम एवं समस्त तहसील स्तरीय टेक्निकल टीमकार्य कर रही है। जनपद में पूरे उत्तर प्रदेश के लिए आवश्यक सेवाओं के लिए ई-पास जारी कराने के क्रम में शासन द्वारा निर्धारित राहत पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के प्रारूप पर प्रतिदिन सायकाल पांच बजे से रात आठ बजे तक शासन को भेजने का कार्य कराया जाता है। उमा शंकर पांडेयनिवासी-परसपुरा ने अपनी पत्नी अनिता पांडेयके बारे में यह अवगत कराया गया कोि उनकी पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर है जो भोपाल (मध्य प्रदेश) में लाकडाउन की वजह वहॉ से आ नही पा रही है। ई-डिस्ट्रीक मैनेजर ने तत्परता दिखाते हुए समस्या को जिलाधिकारी के सज्ञान में लाकर ई-पास जारी कराया और उनको भोपाल (मध्य प्रदेश) से मऊ सकुशल मगवाया। अबतक जनपद- में 7562 (कोविड-19) में शिकायतें प्राप्त हुई है। और शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करा दी गई है। अबतक जनपद स्तर पर ई-पास के 6368 आवेदन प्राप्त हुए है। जिनमें से 3394 (आवश्यक वस्तुए व चिकित्सा) आवदेनों का निस्तारण कराकर पास जारी कर दिए गए है। समस्त तहसील स्तर पर आवेदन 4948 प्राप्त हुए है जिसके सापेक्ष 2232 (आवश्यक वस्तुए व चिकित्सा) पास जारी किए गए है।