मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के देवसीपुर गांव में शुक्रवार की रात गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में हाथ फंसने से नंदलाल राजभर (40) की अंगुली कट गई। साथ के मजदूरों और ट्रैक्टर चालक उन्हें नजदीक सुरहुरपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
देवसीपुर गांव निवासी नंदलाल राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अप्रैल माह में 15 दिन तक थ्रेसर पर गेहूं की मड़ाई करते हैं। शुक्रवार की रात 11 बजे अपने ही गांव में गेहूं की मड़ाई कर रहे थे।
मशीन में गेहूं की बोझ डालने के दौरान उनका दाहिना हाथ मशीन में फंस गया। सूझबूझ दिखाते हुए उन्होंने तत्काल हाथ बाहर खींच लिया, लेकिन उनकी एक अंगुली कटकर अलग हो गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर चालक ने ट्रैक्टर बंद किया और उन्हें अस्पताल ले गया।