फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला पालिका का हथौड़ा

Fri, 29 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
 शहर में शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। कलेक्ट्रेट मोड़ से लेकर आजमगढ़ तिराहा तक अतिक्रमण हटवाया गया। सड़कों के किनारे लगे सरकारी कार्यालय और विभिन्न बैंकों के बोर्ड तक हटाए गए।   
विज्ञापन

बताते चलें कि शहर के गाजीपुर तिराहा से लेकर बालनिकेतन तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर गुरुवार को डीएम सहित जिले के आला अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके बाद डीएम वैैभव श्रीवास्तव ने सड़क के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।
  डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सबसे पहले नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने आह्वान किया गया। जिसपर ज्यादातर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले अपनी गुमटियां आदि को हटा लिए। जो भी अतिक्रमण नहीं हटाया, उस पर नगर पालिका ने कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के दौरान शुक्रवार को एक नई बात देखने को मिली नगर पालिका और जिला प्रशासन ने अवैध रुप से सड़क पर लगे  सरकारी कार्यालय के बोर्ड और बैंको सहित कई बोर्ड को भी हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  साथ ही दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगे टीनशेड को भी हटाया गया। 
इस दौरान मुख्य रुप से सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीओ सिटी सुशील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें