फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों अपात्र महिलाएं ले रही पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकार ने पेंशनधारकों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। बिना आधार नंबर के लाभार्थियों की पेंशन भी रोक दी गई है। लेकिन इसके बावजूद बहुत सी विधवा पेंशन धारक अपने आधार नंबर बैंक खातों से लिंक नहीं करा रही हैं। कारण यह अपात्र महिलाएं भी विधवा बनकर पेंशन ले रही हैं। ऐसे में यह आधार लिंक कराने से बच रही हैं। जिले में विधवा पेंशन की 25 हजार लाभार्थी हैं। सरकार के इन पेंशनधारकों के बैंक एकाउंट आधार से लिंक कराने के आदेश के लगभग एक साल भी सभी ने आधार नंबर नहीं उपलब्ध कराया है। शासन की ओर से कई बार अवसर दिए गए। लेकिन कोई खास असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। अब तक कुल18 हजार के बैंक खातों को आधार से लिंक कराया गया है। भरोसमंद सूत्रों के मुताबिक, कई अपात्र महिलाएं जो विधवा नहीं हैं योजना का लाभ ले रही हैं। ऐसी कई विधवाएं और हैें जिन्होंने श्रादी तो कर ली लेकिन योजना में शामिल होकर इसका लाभ उठा रही हैं। इसलिए ऐसी महिलाएं पकड़े जाने के डर से आधार को खाते से लिंक नहीं करा रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर ने बताया कि योजना के तहत कई अपात्र महिलाएं भी पेंशनले रही हैं। आधार लिंक हो जाने के बाद बची पेंशनधारकों का सत्यापन कराया जाएगा और अपात्रों से ली गई पेंशन की रकम वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें