फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बना रहा था तमंचा, पकड़ा गया

Tue, 03 May 2016 11:57 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
 मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने सोमवार की रात कमालुद्दीनपुर गांव में छापा मारकर एक घर असलहा बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो निर्मित एवं एक अर्द्धनिर्मित तमंचा के साथ ही उपकरण आदि बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन



थाना मुहम्मदाबाद में सोमवार की सायं थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर  कमालुद्दीनपुर गांव में एक बदमाश के घर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर घर में छापा मारा तो एक व्यक्ति तमंचा बनाते हुए पकड़ा गया।


पुलिस ने कमरे से दो निर्मित तमंचा, एक अर्धनिर्मित तमंचा के साथ ही दो अर्धनिर्मित नाल, उपकरण आदि बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी दिनेश विश्वकर्मा पुत्र नरौत्म विश्वकर्मा निवासी कमालुद्दीनपुरा को पकड़कर थाने लाया। 
विज्ञापन



पूछताछ में असलहा किन्हें बेचा है इसके भी सुराग लगे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना का कहना है आरोपी को घर में ही असलहे की मिनी फैक्ट्री  के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास असलहा निर्मित करने के सभी औजार मिले हैं जिससे वह इसका निर्माण कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें