फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरकारी नौकरी मिलने पर देखे थे सपने, बहू के मोह में बेटे ने सबको छोड़ा

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित महिला ए​च्छिक ब्यूरो में आए मामले की सुनवाई करते सदस्य। संवाद
विज्ञापन
- पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में पहुंचा मामला
विज्ञापन

मऊ। मेरे तीन बेटों में से एक ने जैसे ही सरकारी नौकरी पाई तो पूरा घर खुशी से झूम उठा। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी मेरा बेटा जो मेरी हर बात समझता था वो अब शादी के बाद बहू के कहने पर हम लोगों को छोड़ दिया है। यह गुहार परिवार परामर्श की बैठक में एक बुजुर्ग ने लगाई। उसने कहा पहले बेटे ने पत्नी को प्रयागराज में साथ रखने के लिए विवाद किया और अब घर में ही अलग रहकर उसकी पत्नी झगड़ा करती है। सास को गाली देती है। इससे पहले वृद्ध की बहु ने अपने सास ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जहां रविवार को सदस्यों के सामने बुजुर्ग ने दूसरा सच सामने लाया। ब्यूरो ने महिला को सख्त निर्देश दिया के आज के बाद घर में कोई विवाद न हो, साथ ही बुजुर्ग को भी समझाया। इसी तरह के एक मामले में महज एक साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने वाले जोड़ों ने अलग रहने की पेशकश की। महिला ने पति पर पहले जैसे व्यवहार न करने का आरोप लगाया तो युवक ने महिला को सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने का आरोप लगाया। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 41 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें चार दंपतियों ने गिले शिकवे को भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने निर्णय लिया गया। वहीं पांच मामले को बंद कर 31 मामलों में 22 फरवरी की सुनवाई की तारीख दी गई। बैठक में पदाधिकारी अर्चना उपाध्याय ,सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद के साथ महिला उप निरीक्षक समरजीत यादव, आरक्षी पूनम पाल शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें