हैकरों ने खाते से निकले तीन लाख 37 हजार
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेखवाड़ा कबीराबाद निवासी सराफा कारोबारी को एक एप इंस्टॉल करना भारी पड़ गया। पीडीएफ रिकवर करने के उद्देश्य से इंस्ट्राल एप को खोलते ही साइबर ठगों ने उसके खाते से तीन लाख 37 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली तहरीर दी। सौंपी तहरीर में सराफ अमित वर्मा ने बताया कि 18 जनवरी को वह अपने कारोबार से जुड़े खातों का पीडीएफ बना रहे थे। इस दौरान एक साल का पीडीएफ कवर करने को लेकर उन्होंने गूगल पर सर्च करने के दौरान एक एप पर इसकी सुविधा देखकर उसे इंस्ट्राल किया। जैसे ही उसने एप खोला तो उसका खाता हैक कर तीन लाख 37 रुपये निकाल लिया गया। साइबर अपराधियों ने महज सात मिनट में घटना को अंजाम दिया।