दक्षिण टोला थाना पुलिस ने शुक्रवार को मदनपुरा निवासी रशाद इलाही को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय चालान कर दिया गया और बाइक सीज कर दी गई।
थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा बाइक पर पीछे बैठकर नाबालिग बच्चे से बाइक चलवाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच की गई। जांच में पता चला कि वीडियो दो दिन पहले की है।
उसमें दिख रही बाइक पर पीछे बैठा युवक रशाद इलाही है। मुखबिर से सूचना मिली कि यह बाइक शुक्रवार को हकीकतपुरा मोड़ पर खड़ी है। वहां पहुंचकर पुलिस ने रशाद को गिरफ्तार कर लिया और बाइक सीज कर दी।