फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोस्त की शादी में आए जीएसटी दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम, मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलहाबाद गांव स्थित जेल रोड पर मंगलवार देर शाम मवेशी को बचाने में बाइक सवार जीएसटी दरोगा 25 वर्षीय श्रीराम यादव सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय वह निमंत्रण में जा रहे थे। श्रीराम कर्नाटक के किसी जिले में जीएसटी दरोगा है।
विज्ञापन

सरायलखंसी के सलहाबाद मिश्रौली गांव निवासी श्रीराम की हाल ही में ट्रेनिंग के बाद जीएसटी दरोगा के पद पर पोस्टिंग हुई थी। तीन दिन पहले वह लखनऊ स्थित दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। सोमवार को ही घर पहुंचे थे। मंगलवार को बाइक से महराबंधा गांव में निमंत्रण के लिए जा रहे थे। गांव स्थित जेल मोड़ के पास अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। श्रीराम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता स्कूल बस चलाते हैं, जबकि बड़ा भाई निजी क्लीनिक चलाता है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार में मातम है। इस बाबत थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें