मऊ। दीपावली के त्योहार पर सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और यात्रियों के सामानों का निरीक्षण किया। रेलवे ट्रैक के आस पास बनी झु्ग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर जांच की। साथ ही किसी अंजान लोगों को नहीं ठहराने संबंधित दिशा-निर्देश दिया।
दीपावली त्योहार को देखते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर सिपाहियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। इस दौरान जीआरपी ने दादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी एसओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में पूरी तरह सक्षम है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।