फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन जोन में आते-आते रह गया जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में पहले कोरोना मरीज की पुष्टि होने के 24 दिन बीतने के बाद एक भी पॉजीटिव केस सामने नहीं आने से जिले को ग्रीन जोन घोषित होने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी थी। लेकिन बृहस्पतिवार को रानीपुर ब्लाक के चितबिसाव में मुंबई से लौटे प्रवासी के पाजीटिव मिलने पर इस उम्मीद पर पानी फिर गया। मालूम हो कि कोपागंज के दोस्तपुरा मुहल्ला निवासी 17 वर्षीय युवक जो बीते 29 मार्च को देवबंद से लौटा था। 19 अप्रैल को आई रिपोर्ट में वह पॉजीटिव मिला था। इसके बाद दोस्तपुरा हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। इस क्षेत्र में बीते 24 दिन में एक भी नया मामला नहीं आने और हॉटस्पॉट क्षेत्र की निर्धारित अवधि 17 मई को समाप्त होने पर जिले के ग्रीन जोन में आने की उम्मीदें बढ़ गई थी। ऐसे में बृहस्पतिवार को मुंबई से लौटे चितबिसाव निवासी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव मिलने तथा पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद जिले के ग्रीन जोन में आने की संभावना धूमिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें