फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग संग निपटाए विभागीय कार्य

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सोशल डिस? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लॉकडाउन के दौरान जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों में बृहस्पतिवार को अधिकारी तथा कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करते नजर आए। कार्यालयों में साफ-सफाई व बचाव के उपाय चाक चौबंद रहे। लॉकडाउन के दौरान शासन की तरफ से सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर सरकारी कामों को निपटाने का फरमान जारी किया गया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट संग्रह अनुभाग कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अधिकारी तथा कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करते नजर आए। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में अधिकारी तथा कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विभागीय कार्य को निपटाते रहे। सरकारी कार्यालयों में आमजन के न आने से कार्यालयों की रौनक गायब दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें