फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समरसता कलश एवं रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर वाराणसी से आई 'समरसता कलश एवं रथ यात्रा' का हुआ भ
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी पावन जन्मस्थली वाराणसी (सीर गोवर्धनपुर) से निकाली गई ‘समरसता कलश एवं रथ यात्रा’ का शुक्रवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रथ यात्रा के आगमन को लेकर जिले भर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार, रथ यात्रा दोपहर बाद शहर के प्रवेश द्वार बढ़ुआगोदाम त्रिमुहानी पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने अभिनंदन किया।
प्रवेश के बाद रथ यात्रा ने जिले के विभिन्न मंडलों, संत गुरु रविदास के प्रमुख मंदिरों, दलित बस्तियों एवं अन्य सामाजिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान संत रविदास के समता, समानता, भाईचारे, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यात्रा के माध्यम से समाज में समरसता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है तथा उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं।
भाजपा नेता मुन्ना दुबे ने कहा कि संत रविदास जी ने जाति-पांति से ऊपर उठकर मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर संजय पांडेय, सचिंद्र सिंह, राघवेंद्र राय शर्मा, कृष्णकांत राय, रामशरण चौहान, रमेश दुबे, संजय मौर्य, सुनील दुबे, सुधीर सोनकर, संगीता द्विवेदी, यशपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें