फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 501 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, सेनानियों को िकया नमन

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर नगर में एबीवीपी के तत्वावधान में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राएं और अ
विज्ञापन
मऊ। स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मऊ की ओर से पूर्वांचल की सबसे भव्य एवं विशाल 501 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम, जिला प्रमुख डॉ. विशाल जायसवाल और जिला संयोजक अविनाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
तिरंगा यात्रा नगर के जीवन राम छात्रावास मैदान से शुरू होकर बालनिकेतन, सिंधी कॉलोनी, सदर चौक, गोलाबाजार, संस्कृत पाठशाला औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं के देशभक्ति नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
विज्ञापन

मिर्जाहादीपुरा चौक पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम ने कहा कि स्वतंत्रता केवल ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का बोध कराने वाला पर्व है।
उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।
जिला संयोजक अविनाश गुप्ता ने कहा कि अभाविप सदैव राष्ट्रहित में तत्पर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।
जिला प्रमुख डॉ. विशाल जायसवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया।
यात्रा का समापन मिर्जाहादीपुरा चौक पर सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर डॉ. सूर्यभूषण द्विवेदी, विभाग संयोजक अनन्या शर्मा, जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, नगर मंत्री अंशु सिंह पटेल, अमन गुप्ता, आदित्य, गणेश गुप्ता, अमित, महक, आरएसएस नगर प्रचारक मुकेश, पूर्व कार्यकर्ता राघवेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, शुभम गुप्ता और शिवम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें