फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के कमल सागर परती में बृहस्पतिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण संगीतमय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसके लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 501 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर क्षेत्र भ्रमण किया। हजारों नर नारियां यात्रा में शामिल होकर शोभा बढ़ाईं। यात्रा में ढ़ढ़वल पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस कलश यात्रा में युग शक्ति, नारी सशक्तिकरण वर्ष, युग निर्माण योजना, नारी जागरण आदि वैदिक, दैवीय नारों से क्षेत्र गूंजायमान रहा। यह कार्यक्रम 16 से 19 नवंबर तक चलेगा। जिसका पूर्णाहूति व भंडारा 19 नवंबर को सुनिश्चित है। इसमें नित्य शाम को युग निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, मानव निर्माण, मानव मात्र एक समान आदि के तहत नित्य सायंकाल संगीतमय प्रवचन व प्रातः सात बजे से यज्ञकुंड में आहुति दी जाएगी। आयोजन के मुख्य यजमान अजय गुप्ता व लाजवंती देवी रही। शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली में टोली नायक परमेश्वर शाहू, सहायक गोरा प्रसाद, जय सिंह, जनक कुमार, धर्मेन्द्र सोलंकी व कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक अजय गुप्ता, अरविंद कुमार मिश्र के साथ कन्हैया यादव, अशोक सिंह, अनिल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें