ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुख समृद्धि तथा पुत्र प्राप्ति की कामना लेकर व्रती महिलाओं ने बुुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर कर अपनी पूजा पूरी की।
पिपरीडीह: बढुआगोदाम, कोटवां, कहिनौर, महलीपुर, पहाड़पुर, पिपरीडीह, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, उस्मानपुर सहित दर्जनों गांवों में व्रती महिलाओं ने गांव स्थित पोखरों पर बुधवार की सुबह भगवान सूर्य का विधि विधान से पूजन अर्चन कर अर्घ्य दिया। घोसी: नगर के नरोखर पोखरा, बड़ागांव पूर्वी मुहल्ला पोखरा, पकड़ी रोड स्थित शारदा मंदिर पोखरा के साथ जैनापुर, पकड़ी बुजुर्ग,बलुआ पोखरा, हाजीपुर, अहमदपुर, सुल्तानपुर सहित विभिन्न इलाकों में स्थित घाटों पर व्रती महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। दोहरीघाट: कस्बा स्थित सरयू नदी के तट, रामजानकी मंदिर, खाकी बाबा मंदिर, गौरीशंकर घाट, रामघाट पर छठ माता के गीत गाते हुए महिलाएं पहुंचीं। सरसेना, देवलास मंदिर, टौंस नदी के किनारे, सुरहुरपुर, बनियापार, भातकोल आदि स्थानों पर पूजा हुई।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित थाने के सामने स्थित पोखरा, रइसा, महुआर, अदरी और इंदारा में व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन भगवान सूर्य को अर्घ्यदान किया। अमिला संवाददाता के अनुसार कस्बा अमिला सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मे स्थित पोखरों के घाटों पर व्रती महिलाओं ने पूजन अर्चन कर भगवान सूर्य को अर्घ्यदान दिया।रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रानीपुर, पलिगढ़ पोखरा, काझा स्थित रामवन पोखरा, शंकर जी का पोखरा सहित विभिन्न पोखरों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्यदान दिया। चहुंओर मेला जैसा दृश्य रहा। बच्चों ने गुब्बारे की जमकर खरीदारी की।