फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों का नहीं होनेे देंगे किसी कीमत पर उत्पीड़न

Sun, 22 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधान सम्मेलन रविवार को पालिका कम्यूनिटी में आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन



 मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि ग्राम प्रधान पंचायत का मुखिया होता है। हमारी प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन ग्राम प्रधानों के साथ है।


किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई भी अधिकारी ग्राम प्रधानों के साथ अन्याय करेगा तो ऐसे अधिकारियों को यहां
विज्ञापन



रहने नहीं दिया जाएगा। कहा कि ग्राम प्रधानों को अपने अधिकार तथा कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करना चाहिए। कतिपय ग्राम प्रधान ऐसे होते हैं जो समाज को गंदा करने का काम करते हैं।


 इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव ने कहा कि  किसी प्रकार की समस्या होने पर ग्राम प्रधान स्वयं मिल सकते हैं पार्टी उसका समाधान निकालेगी। कुछ ग्राम प्रधान पार्टी व


सरकार को बदनाम कर रहे हैं यह उचित नहीं है। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि ग्राम प्रधान ही एक ऐसा जनप्रतिनिधि है, जो अपने कर्तव्यों का पालन करता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें