फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस गांवों में लटक सकता है ग्राम पंचायतों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक के विभिन्न गांवों में 251 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। इनमें 10 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें अपेक्षित संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित न होने से उनका गठन नहीं हो सकेगा। इससे गांव की सरकार फिलहाल अपना कामकाज शुरू नहीं कर सकेंगी। इतना ही नहीं प्रधान भी शपथ नहीं ले सकेंगे। रतनपुरा विकासखंड के मोहम्मदपुर बरहिया ग्राम पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं परंतु एक भी वार्ड में किसी ने नामांकन नहीं किया जिसके चलते सभी 11 वार्ड खाली हैं। इसके अलावा नगवां ग्राम पंचायत में कुल 13 वार्डों में से मात्र 6 ग्राम पंचाय सदस्य निर्वाचित हैं, सात पद रिक्त हैं। पहदेवाजीत ग्राम पंचायत में 13 वार्डों में से मात्र 8 वार्ड गठित है, तीन पद रिक्त हैं। ठैंचा ग्राम पंचायत में भी 13 वार्डों के सापेक्ष मात्र 8 वार्ड गठित हैं, तीन पद रिक्त हैं । सेहबरपुर में कुल 11 वार्डों में से मात्र तीन वार्ड ही गठित हैं, यहां पर आठ पद रिक्त हैं। इटैली ग्राम पंचायत में कुल 13 वार्डों में मात्र 5 वार्ड गठित हैं, यहां आठ ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त हैं। अरदौना ग्राम पंचायत में कुल 15 वार्डों में मात्र 8 वार्ड गठित हैं, यहां सात पद रिक्त हैं। इटौरा ग्राम पंचायत में कुल 15 वार्डों में मात्र 5 वार्ड गठित हैं, इस गांव में दस ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त हैं। इसी प्रकार बड़ागांव ग्राम पंचायत में कुल 13 वार्डों में से मात्र 4 वार्ड गठित हैं ,यहां पर नौ पद रिक्त हैं। समनपुरा ग्राम पंचायत में 11 वार्डों में मात्र 4 वार्ड गठित हैं, सात पद रिक्त रह गए हैं। पंचायती राज व्यवस्था के तहत आधे से अधिक वार्डों के रिक्त होने के चलते इन 10 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित होने के बाद भी प्रधान अपना काम काज शुरू नहीं कर सकेंगे ना ही शपथ ग्रहण ही कर सकेंगे । चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव की घोषणा होने के बाद ही इन ग्राम पंचायतों में सरकार गठित हो पाएंगी। क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि गांव की सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रधान मूल बिंदुओं पर ध्यान नहीं दे सके और निर्वाचित होने के बाद भी वे तब तक शपथ ग्रहण नहीं कर सकेंगे जबतक कि रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें