फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीलरशिप दिलाने के लिए 25 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी एक व्यक्ति को डीलरशिप दिलाने के लिए 25 लाख रुपए हड़प लिये गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इटावा निवासी दंपती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमा के अनुसार कोपागंज कस्बे के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी कपिल मुनि चौरसिया को वेलिमो मोटो हब प्रा. लिमिटेड के नाम से बैटरी, इनवर्टर,बैटरी चालित ई रिक्शा व स्कूटी का व्यवसाय करने वाले इटावा निवासी प्रवीण गुप्ता व उसकी पत्नी दीपिका गुप्ता ने व्यवसाय विस्तार के लिए डीलरशिप का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

आरोपी दंपती ने कहा कि माल खराब होने अथवा न बिकने की दशा में वापस हो कर लिया जाएगा। उनकी बातों पर विश्वास करके कपिल मुनि इटावा गए। वहां 20 सितमंबर 2020 को डीलरशिप का करार हुआ। उसने पांच लाख रुपये का एडवांस चेक भी प्रवीण गुप्ता को दिया। चेक लेने के बाद दंपती ने कपिल मुनि के हस्ताक्षर वाला एक सादा चेक सिक्योरिटी के रूप में ले लिया। प्रवीण ने भरोसा दिया कि सादे चेक का दुरुपयोग नहीं होगा। डीलरशिप खत्म होने के बाद चेक वापस हो जायेगा।
लेकिन उसके बाद अनेकों बार आरटीजीएस के माध्यम से प्रवीण ने पेमेंट भेजा। दंपती की ओर से भुगतान के सापेक्ष माल कम भेजा जाता रहा। इस तरह कपिलमुनि का प्रवीण पर बकाया बढ़ता गया। यह करीब 25 लाख तक पहुंच गया। काफी बकाया हो जाने के बाद प्रवीण ने माल भेजना बंद कर दिया।
विज्ञापन

बाद में दोनों के बीच पांच अगस्त को वाराणसी में हुई बातचीत में प्रवीण ने 25 लाख की जगह 21 लाख बकाया होना स्वीकार किया। आठ महीने में रकम वापस करने का इकरार किया। कपिलमुनि के दिए गए सादे चेक पर कूटरचित ढंग से अपनी पत्नी दीपिका गुप्ता के नाम व तीन लाख 85 हजार रुपए भरकर उसे बाउंस करा लिया।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस के टरकाने पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर स्थानीय थाने में पुलिस दंपती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें