आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस डील को किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए इसकी प्रतियां प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध दर्ज कराया।
कहा कि जब तक सरकार इस डील की सभी शर्तें सार्वजनिक कर स्पष्ट जवाब नहीं देती, पार्टी देशहित और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।
जिला महासचिव एके सहाय ने कहा कि ट्रेड डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों को लेकर न तो संसद को विश्वास में लिया गया है और न ही जनता के सामने पूर्ण पारदर्शिता रखी गई है। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, ऋषिकेश, संजय राजभर, विनोद कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।