फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में एडीएम को ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। किसान नेता राकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में सोमवार को किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह को सौंपा। जिसमें सरकार से जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई। राकेश सिंह चौहान ने कहा कि जुलाई माह में अब तक मात्र 06.00 मिलीमीटर ही हुई है। जिले में बहुत अधिक धूप और गर्मी पड़ रही है। एडीएम को बताया कि जिले में धान की रोपाई का लक्ष्य 89000 हेक्टेयर का रखा गया है जबकि अब तक जैसे तैसे किसानों ने महज 20000 हेक्टेयर भूमि में ही धान की रोपाई की है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दिया है उस खेत में दरारें पड़ गई हैं। सिंचाई के साधन नहीं हैं। मांग की गई कि भीषण सूखा को देखते हुए जनपद को किसान हित में सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा, राहत पैकेज देने के लिए तत्काल सर्वे कराकर शासन से धन की मांग की जाए। पत्रक देने वालों में प्रगतिशील किसान आशीष कुमार राय, उदय प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी,अवधेश सिंह, आरडी सिंह, बृजमोहन सिंह, प्रमोद सिंह, शेषनाथ सिंह, विजय दुबे, मोती मौर्या ,जयप्रकाश और दीना चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें