फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसकर चोरों ने की तोड़ फोड़

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के सोंडसर स्थित जगत इंटर कालेज में चोरी के बाद बिखरा समान।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोड़सर स्थित एक इंटर कालेज में रविवार की रात चोरों ने विद्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। उसका डीबीआर उठा ले गए। चोर कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखा कम्प्यूटर तोड़ दिए और कार्यालय में रखे कागजात फाड़ दिया। सोमवार की सुबह स्कूल के खुलने पर कार्यालय का ताला टूटा और सामान बिखरा और डीवीआर गायब देख प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। प्रबंधक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दिया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोड़सर स्थित जगत इंटर कालेज में रविवार की रात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर उसमे रखा कम्प्यूटर तोड़ दिया। कार्यालय में रखे कागजात फाड़कर नष्ट कर दिए तथा सीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर उठा ले गए। सोमवार की सुबह 10 बजे विद्यालय के प्रबंधक सूर्यभान यादव विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा देख चौंक पड़े, अंदर देखा तो कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरा टूटा और रजिस्टर फाड़े गए बिखरे पड़े थे और डी वी आर गायब था। प्रबंधक के लड़के शोभनाथ ने पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें