फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पीजी कालेज सैदपुर बना चैंपियन

Mon, 26 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज में सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल राजकीय पीजी कालेज सैदपुर ने महिला राजकीय पीजी कालेज गाजीपुर को  2-0 से हराकर अपने नाम किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को पहला सेमीफाइनल डीसीएसके पीजी कालेज और महिला राजकीय पीजी कालेज गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय पीजी कालेज गाजीपुर ने डीसीएसके पीजी कालेज को 1-0 से हराया। दूसरा सेमीफानल मैच हंडिया पीजी कालेज इलाहाबाद और राजकीय पीजी कालेज सैदपुर गाजीपुर के बीच खेला गया।


जिसमें राजकीय पीजी कालेज सैदपुर गाजीपुर ने 1-0 से हंडिया पीजी कालेज इलाहाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में राजकीय पीजी कालेज गाजीपुर को 2-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर दिया। प्रतियोगिता में  राजकीय पीजी कालेज सैदपुर गाजीपुर प्रथम, राजकीय पीजी कालेज गाजीपुर दूसरा स्थान और डीसीएसके पीजी कालेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



सभी विजयी टीमों को मुख्य अतिथि प्राचार्य डीसीएसकेपीजी कालेज डा.शिवशंकर सिंह ने ट्राफी और व्यक्तिगत पुरस्कार दिया। इसमें रेफरी के रूप में इरशाद अहमद, हाजी मुनौवर, नसीम हलचल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें